Amitabh Bachchan Land Investment

Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी 2.67 एकड़ जमीन, चौथी बार किया करोड़ों का निवेश

बॉलीवुड के शहंशाह Amitabh Bachchan ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 2.67 एकड़ जमीन 35 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह उनके अयोध्या में चौथे निवेश के रूप में दर्ज हुआ है। इस डील को उनकी कंपनी एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव ने रियल्टी कंपनी हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) के माध्यम से पूरा किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जमीन HoABL के 75 एकड़ के लक्जरी प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ के पास स्थित है। कंपनी के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि अमिताभ बच्चन का यह निवेश दिखाता है कि वे जमीन को सिर्फ संपत्ति नहीं बल्कि लंबे समय तक चलने वाली विरासत मानते हैं।

अमिताभ बच्चन ने इससे पहले भी जनवरी 2024 में इसी प्रोजेक्ट में 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। मई 2025 में उन्होंने उसी इलाके में 25,000 वर्ग फुट का प्लॉट करीब 40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा उन्होंने HoABL की ‘सोल दे अलीबाग’ परियोजना में भी 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट 10 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि अयोध्या में लगातार बुनियादी ढांचा और सरकारी निवेश के कारण जमीन का मूल्य लंबे समय तक स्थिर रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन का निवेश अयोध्या को दीर्घकालिक भूमि निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाता है।

वर्क फ्रंट

रियल एस्टेट के साथ-साथ अमिताभ बच्चन फिल्मी पर्दे पर भी काफी सक्रिय हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में वे एक बार फिर ‘अश्वत्थामा’ के दमदार किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए दर्शकों को अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी लगभग 40 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

More From Author

Dhirendra Krishna Shastri

Dhirendra Krishna Shastri करेंगे 21 दिन का कठिन तप, बोले- ‘खुद को साधना है जरूरी’