_Barabanki news

Barabanki news: बाराबंकी में विदाई से पहले खुला राज, दूल्हा निकला किन्नर

Barabanki news: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शादी के दौरान हड़कंप मच गया। शुक्रवार रात बारात धूमधाम से पहुंची, लेकिन जब सुबह किन्नरों का एक समूह नेग मांगने आया, तो उन्होंने दूल्हे का चेहरा देख कर पहचान लिया कि वह किन्नर है, जिसके बाद शादी में तनाव फैल गया।

लड़की के परिजनों को शक हुआ और उन्होंने दूल्हे से जांच करवाने की मांग की, तो दूल्हे ने इनकार कर दिया और गुस्सा दिखाया। इस पर किन्नरों ने दूल्हे का राज सबके सामने खोल दिया। खबर फैलते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई और दूल्हे के परिजन और बाराती वहां से भागने लगे।

लड़की के परिवार ने गुस्से में दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, लड़की के परिजनों ने लोकलाज और इज्जत के डर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। पुलिस के पहुंचने के बाद पंचायत हुई और दूल्हे के परिवार ने शादी में हुए खर्चे को लौटाने की बात मानी। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

बता दें कि यह घटना शुक्रवार रात की है, जब बाराती गाजे-बाजे के साथ पहुंचे थे और जयमाल के बाद सात फेरे भी हो गए थे। शादी की रस्में पूरी हो रही थीं, लेकिन सुबह किन्नर समुदाय के लोग दूल्हे को पहचानकर वहां पहुंचे। किन्नरों ने 23 हजार रुपये की मांग की, जिससे लड़की पक्ष को शक हुआ। इसके बाद किन्नरों ने दूल्हे के किन्नर होने का खुलासा किया।

पुलिस के आने से पहले किन्नर समुदाय के लोग दूल्हे को अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामले को शांत किया, लेकिन किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

read more:- Greater Noida News: महाशिवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे से 40 लोग बीमार

More From Author

Greater Noida News

Greater Noida News: महाशिवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे से 40 लोग बीमार

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan ने किया नागिन सॉस में निवेश, बोले- टेबल पर अचानक…