बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ बड़ा हादसा,टैक्सी खाई में गिरने से 4 की मौत

उत्तराखंड : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में यात्रियों से भरी टैक्सी खाई में गिरने से हुआ बड़ा हादसा। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई से आए यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी जो बदरीनाथ से हरिद्वार की और जा रहे थे ।

सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने राकत बचाव अभियान शुरू किया लेकिन तब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी थी और बाकी तीन गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार ड्राइवर ऊखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है। एक मृतक यात्री शिवजी की पहचान हो गई है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अन्य तीन मृतक यात्रियों की पहचान की जा रही है।

More From Author

गाजियाबाद में फिर पिटबुल ने किया बच्चे पर हमला,नोंचा चेहरा ,लगे 150 टांके

मदरसों के सर्वे पर मायावती का बड़ा बयान, योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना