पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, अमृतसर के मेयर ने छोड़ी पार्टी

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिध्दू आज बड़ा झटका लगा है अमृत सर के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की हाजिरी में वह आप में शामिल हो गए जहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिध्दू चुनाव लड़ रहे हैं  वहीं के मेयर का मतदान से चार दिन पहले कांग्रेस छोड़ आप में जाना पंजाब कांग्रेस और नवजोत सिंह सिध्दू के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रमों से स्पष्ट है कि सिध्दू अपने ही गढ़ में घिरते नजर आ रहे हैं वह खुद अमृतसर पूर्वी सीट से चुनाव मैदान में हैं यहां से अकाली दल ने पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया और भाजपा ने सेनानिवृत आईएएस डॉ. जगमोहन सिंह राजू को मैदान में उतार कर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया दृष्टि पत्र

मजीठिया के मैदान में आने से सिध्दू को चुनाव प्रचार के लिए अपनी बेटी राबिया सिध्दू को भी मैदान में उतारना पड़ा है एक दिन पहले ही दूसरे प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने वाले सिध्दू के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने अमृतसर में रोड़ शो किया है।

आरती राणा

More From Author

गोवर्ध्दन में संत रविदास को नमन करने पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी

कानपुर में जनसभा के दौरान राजनाथ सिंह ने सपा पर साधा निशाना