भाजपा की कोर कमेटी की बैठक,जानते है पूरी खबर

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ आ रहे हैं।निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में मंगलवार को सुनवाई हुई थी।

सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने के मामले में अभी तक मांगे गए सारे जवाब दाखिल कर दिए गए हैं। इस पर याचियों के वकीलों ने आपत्ति करते हुए सरकार से विस्तृत जवाब मांगे जाने की गुजारिश की, जिसे कोर्ट ने नहीं माना।

राज्य सरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि निकाय चुनाव के मामले में 2017 में हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वे को ही आरक्षण का आधार माना जाए। साथ ही इसी सर्वे को ट्रिपल टेस्ट माना जाए।

वहीं ट्रांसजेंडर्स को आरक्षण दिए जाने के मामले में नगर विकास विभाग के सचिव रंजन कुमार ने हलफनामे में कहा कि इन्हें चुनाव में आरक्षण नहीं दिया जा सकता।

More From Author

हिमाचल प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी माइनस में पहुंचा तापमान

कांग्रेस की प्रयागराज प्रांत की भारत जोड़ो यात्रा