भाजपा की जन विश्वास यात्रा पंहुची गोरखपुर के चिल्लूपार जिले में

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जन विश्वास यात्रा गोरखपुर क्षेत्र के मऊ जिले से गोरखुर जिले के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र पंहुची जहां पटनाघाट के तिराहे पर यात्रा भव्य स्वागत किया गया उसके बाद बड़हलगंज तिराहे पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वहां स्वागत सभा का आयोजन किया गया जिसमें देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, बस्ती के सांसद हरीश दिवेदी, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद और जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिहं इस कार्यक्रम में मौजूद रहे जहां भाजपा के सभी नेताओं ने प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पक्ष में खड़े उतरे नेता

इसके बाद यह जन संकल्प यात्रा महानगर के प्रवेश द्वार नौसढ़ पर स्वागत के बाद यात्रआ टाउनहॉल तिराहे पर पहुंचेगी और फिर टाउनहॉल में भी एक छोटी सी जनसभा आयोजित की गई है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यंमत्री योगी आदित्य नाथ के भी मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है जनसभा के बाद फिर यहां रोड़ शो निकाला जाएगा।

आरती राणा

More From Author

APP के सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल आज पहुंचेंगे रामनगर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का करेंगे शिलान्यास