युवाओं द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

लाल कुआं के हल्दुचौर ग्राम गंगापुर कबडाल में युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 60 से ज्यादा युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान के मुख्य  आयोजनकर्ता हिमांशु कब्दवाल ने वंदे मातरम ग्रुप हल्द्वानी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का बड़ा फैसला

हिमांशु कबड़वाल ने बताया कि आजकल के दौर में दिन प्रतिदिन कई एक्सीडेंट्स और इस तरह की घटनाएं होती हैं जिसमें की रक्त की आवश्यकता पड़ती है ऐसे में रक्तदान शिविर द्वारा एकत्रित रक्त लोगों की जान बचाने का काम करता है।  ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्त दान करना चाहिए क्योंकि इससे बड़ा और कोई दान नहीं है। इस दौरान  सामाजिक कार्यकर्ता संजय दुमका शैलेंद्र दुमका राहुल दुमका योगेश दुमका लक्ष्मी दत्त बमेटा जगदीश खोलिया आशीष कबड़वाल गौरव कबडवाल आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

आक्रोशित भठ्ठा व्यवसायियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

गदरपुर के बल खेड़ा गांव में प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त करवाए दो तालाब