डेंटल कैंप के समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने की शिरकत

ऋषिकेश। स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की 75वीं जयंती पर विशाल निशुल्क डेंटल कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कैम्प के समापन अवसर पर शिरकत की। इस दौरान 200 से अधिक स्थानीय लोगों ने डेंटल कैम्प का लाभ उठाया।

शनिवार को इंद्रानगर विस्थापित स्थित सामुदायिक केंद्र में डेंटल कैम्प का आयोजन हुआ। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्व. प्रेम सिंह बिष्ट जी हमेशा समाज के हित के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने बिना परवाह किये समाज के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए हर सम्भव कार्य किये।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्व. प्रेम सिंह के दोनों पुत्र राजेन्द्र और संजय भी समाज और निचले वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निशुल्क डेंटल कैम्प जैसे सामाजिक कार्यों के जरिये उनका परिवार जनहित के कार्य कर रहा है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, ज्योति सजवाण, डीबीपीएस रावत, शिव कुमार गौतम, विजेंद्र मोंगा, देवेंद्र प्रजापति, एकांत गोयल, कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र बिष्ट, हरीश तिवाड़ी, राजेश दिवाकर, निखिल बर्थवाल, विकास नेगी, नीरजा गोयल, सुरेंद्र सिंह नेगी, सुधा असवाल, अंकुर धीमान, विजय जुगलान, शैलेन्द्र बिष्ट, विनोद भट्ट, बबिता बिष्ट, निर्मला उनियाल, संजय बिष्ट, विकास शाही आदि उपस्थित रहे।

More From Author

भगवान मदमहेश्वर की विग्रह देवडोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से हुई रवाना

बिना पंजीकरण के आये यात्रियों का रजिस्ट्रेशन करा कर भेजा यात्रा के लिए