सीडीओ प्रतीक जैन ने धान फसल की क्रॉप कटिंग कार्य का निरीक्षण किया

सीडीओ प्रतीक जैन ने धान फसल की क्रॉप कटिंग कार्य का निरीक्षण किया

हरिद्वार। आज मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार प्रतीक जैन के द्वारा ग्राम ज्वालापुर तहसील हरिद्वार में खरीफ फसल के अंतर्गत धान फसल पर क्रॉप कटिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्धारित 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र पर फसल की कटिंग स्वयं फसल कटाई कर प्रारंभ की गई । उक्त खसरा नंबर 941में कटाई हेतु निर्धारित क्षेत्रफल 43.4वर्ग मीटर में कुल धान की उपज कटाई के पश्चात वजन 16.200 कि.ग्रा. प्राप्त हुई। खेत पर राजकुमार निवासी ग्राम सीतापुर द्वारा कृषि कार्य किया जा रहा है। क्रॉप कटिंग के उक्त निरीक्षण के दौरान वेदपाल सैनी नायब तहसीलदार, उत्तम सिंह अपर सांख्यिकी अधिकारी हरिद्वार ,अनिल गुप्ता राजस्व निरीक्षक ज्वालापुर तथा सुभाष जैमिनी राजस्व उपनिरीक्षक-ज्वालापुर उपस्थित रहे ।

More From Author

मधुमक्खी पालन एवं औषधीय जड़ी- बूटी उत्पादन के सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट यथाशीघ्र देना सुनिश्चित करें

जानें क्यूं प्रदर्शनकारियों ने मुंबई-बंगलुरू हाई-वे रोका, 15 किलोमीटर लंबा जाम