गोरखपुर सीट से योगी के खिलाफ लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद चुनाव

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे उन्होंने आज इसकी घोषणा कर दी है गोरखपुर शहर से इस सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में हैं ऐसे मे वर्तमान विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का टिकट कट गया है चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान किया कि वे यूपी में अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद ने यह भी कहा कि हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं।

छुटमलपुर के पास स्थित गांव घड़कोली के रहने वाले चंद्रशेखर आजाद ने एलएलबी की पढ़ाई देहरादून से की है वर्ष 2015 में भीम आर्मी भारत एकता मिशन गठन किया गया था  जिसके वह संस्थापक हैं मई 2017 में जब शब्बीरपुर गांव में जातीय हिंसा हुई तो भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं।

यह भी पढ़ें- भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा 

शहर विधानसभा क्षेत्र को भाजपा का गढ़ कहा जाता है यह सीट पिछले 33 वर्षों से भाजपा के पास है 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा व कांग्रेस का गठबंधन हुआ था दोनों दलों ने मिलकर राहुल सिंह राणा को संयुक्त प्रत्याशी बनाया था तब लगा था कि चुनाव रोचक और जोरदार होगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका जिसके बाद नतीजे चौकाने वाले आए भाजपा प्रत्याशी को 122221 वोट मिले जबकि सपा कांग्रेस के प्रत्याशी को 61491 वोट मिल सके भाजपा के डॉ. आरएमडी अग्रवाल को 60730 वोटों के अंतर से जीत मिल गई।

आरती राणा

More From Author

भाजपा ने जारी की गोवा चुनाव के अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची