मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला

दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले की खबर सामने आई है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए. इसके अलावा गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए गए हैं।

यह भी पढे़ं- हरिद्वार में दरिंदगी का शिकार हुई बेटी को एक साल बाद मिला इंसाफ

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया, ”बीजेपी के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की”. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, ”बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह दरवाजे तक लेकर आई। वहीं, दिल्ली नॉर्थ डीसीपी ने बताया कि बीजेपी युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने बवाल मचाया, सीसीटीवी पर भी हमला किया, सीएम आवास के बाहर पेंट (रंग) भी फेंका गया. हमने 50 लोगों को हिरासत में लिया है. भीड़ को तितर बितर किया गया है. अभी पूरी तरह से शांति है.

More From Author

मुख्‍यमंत्री धामी ने निभाया चुनाव से पहले किया वादा, बढ़ाई वृद्धावस्‍था पेंशन की राशि

अखि‍लेश यादव ने यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का प्रश्‍नपत्र लीक होने के मामले में बोला हमला