मुख्‍यमंत्री धामी ने निभाया चुनाव से पहले किया वादा, बढ़ाई वृद्धावस्‍था पेंशन की राशि

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव से पहले वृद्धजनों के हित में किया अपना वादा निभाया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके तहत उत्तराखंड में वृद्धावस्‍था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा।इतना ही नहीं अब 1200 रुपये मिलने वाली पेंशन 1400 रुपये प्रतिमाह मिलेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा कल से शुरू

सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनका शासनादेश भी समय से किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश के वृद्घजनों के हित में यह निर्णय लिया और अब अप्रैल माह से प्रदेश के हज़ारों परिवार के पात्र वृद्घ दम्पतियों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।

More From Author

ग्रामीणों ने रास्ता खोले जाने की मांग को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला