मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज केदारनाथ दौरे पर धाम के नवनिर्माण कामों का जायजा लेने पहुंचे। सीएम धामी मुख्यमंत्री के दूसरे कार्यकाल में बाबा केदार धाम का धामी का ये पहला दौरा है और यहां वह निरीक्षण उस काम का कर रहे हैं, जिस पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर है. यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धामी को फोन लगाकर केदारनाथ और बद्रीनाथ के विकास कार्यों को लेकर अपडेट लिया। सीएम धामी के साथ केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत भी मौजूद हैं।
पिछले साल मोदी 5 नवंबर को दीपावली के मौके पर केदारनाथ आए थे और तब प्रधानमंत्री ने खुद पुनर्निर्माण के कामों का निरीक्षण किया था। धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री अपने ऑफिस से और फोन के जरिये काम पर नजर रखते हैं। जानकारी के अनुसार अब पीएमओ कैमरों के जरिये काम की डायरेक्ट मॉनिटरिंग भी करेगा, इसी बीच बड़ा अपडेट यह भी है कि मई में चार धाम यात्रा शुरू होते ही मोदी यहां पहुंच सकते हैं।

