जैन साधुओं पर टिप्पणी: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की पुलिस ने जैन साधुओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बालोद जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को बालोद पुलिस की एक टीम ने सोमवार को सरगुजा जिले से पकड़ा और आज सुबह यहां लाया गया। मामला दर्ज होने के बाद बघेल की तलाश की जा रही थी।

जैन साधुओं पर टिप्पणी के विरोध में जैन समाज ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में सोमवार की रात पुलिस ने बघेल को गिरफ्तार किया।

यह भी पढे़ं- MBBS के छात्र ने छठवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान

उन्होंने बताया कि बघेल सरगुजा जिले के हसदेव अरंड क्षेत्र में कोयला खनन को मंजूरी के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचा था। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यों के अनुसार राज्य में क्षेत्रीय पहचान को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के लोगों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से इस संगठन का गठन किया गया है।

More From Author

30 यात्रियों के साथ भीमताल से शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा,अब तक हुए 700 से अधिक पंजीकरण

चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान