साजिद खान की बिग बॉस के घर मे एंटरी को लेकर विवाद ।

बता दे की रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ की शुरुआत हो चुकी है। तो शो से जुड़े सभी प्रतियोगियों को बिग बॉस के घर भेजा गया।तो इस बार जहाँ शो में कई टीवी कलाकारों ने हिस्सा लिया हैं, वहीं निर्देशक और बेहद लोकप्रिय डांस डायरेक्टर फ़राह ख़ान के भाई साजिद ख़ान भी इस बार बिग बॉस के घर में नज़र आ रहे हैं।

 

एक ऐसे निर्देशक हैं, जिनका पीछा विवादों ने कभी नहीं छोड़ा. 2018 में #Metoo के तहत साजिद खान पर गंभीर आरोप लगे थे।उनके ख़िलाफ़ कई अभिनेत्रियों और मॉडल्स ने अपनी आवाज़ उठाई थी, जिसके चलते उन्हें अपनी फ़िल्म हाउसफुल 4 से अपना नाम हटाना पड़ा था। तो बीते तीन साल से किसी भी प्रोजेक्ट के साथ साजिद ख़ान का नाम नहीं जुड़ा।

 

तो  बिग बॉस सीजन16 में साजिद ख़ान को शामिल करने को लेकर इस शो के निर्माताओं को सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है। तो लोगो का कहन है की निर्माता कैसे #Metoo जैसे गंभीर आरोपों को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं।

 

 

 

More From Author

मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों का भी आभार व्यक्त किया।

रावण को लेकर क्यों नाराज़  हुई बीजेपी और हिंदू महासभा