चक्रवात तूफान 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान असानी का असर आज से दिखाइ देना शुरू हो गया है। यह तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। मौसम विभाग का मान्ना है की असानी के असर के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश की भी संभावना है।

आज इसके आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, चक्रवात तूफान पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम देशो में 12 किमी प्रति घंटे की रफतार से आगे बढ़ रहा है और पुरी के लगभग 590 दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।

यह भी पढे़ं- CM पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा पूजन

मौसम विभाग ने मछआरों को सलाह दी की ऐसे में मछुआरों को 13 मई तक तटों पर न जाने की सलाह दी गई है। यहां 11 और 12 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में चमक के साथ तेज तूफानी हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है। पूर्वी उप्र में 14 मई तक बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, आजमगढ़, बलरामपुर, श्रावस्ती, बलिया समेत आसपास के पूर्वी जिलों में 14 मई तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

तानिया चंचल

More From Author

उपचुनाव 2022 : कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची

खराब मौसम में फंसा सीएम धामी का हेलीकाप्टर