Delhi Bomb Threat

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Delhi Bomb Threat: देश की राजधानी में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही स्कूल खाली करवाया गया और पुलिस तथा फायर टीमें स्कूलों में चेकिंग शुरू कर दी हैं।

इन स्कूलों को बनाया गया निशाना

यह घटना आज सुबह की है जब स्कूल स्टाफ ने ईमेल चेक किया। ईमेल के जरिए धमकी का मेल देखने के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। इस लिस्ट में तीन स्कूलों का नाम शामिल है-आर्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली कैंट; सलवान पब्लिक स्कूल और मीरा पब्लिक स्कूल, जनकपुरी।

धमकी मिलते ही तुरंत दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना पाकर दिल्ली पुलिस का बम निरोधक दस्ता, स्निफर डॉग्स और दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए स्कूलों के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया और पूरे स्कूल की तलाशी ली जा रही है। राहत की बात यह है कि अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

दहशत फैलाने की कोशिश

दिल्ली में पिछले कुछ समय से इस तरह की धमकियाँ बढ़ गई हैं। पिछले हफ्ते भी धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को ऐसी ही धमकियाँ मिली थीं, जो बाद में फर्जी साबित हुईं। इसके अलावा दिल्ली सचिवालय, विधानसभा और लाल किले जैसी जगहों को भी निशाना बनाया जा चुका है।

Read more:- Delhi Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी

More From Author

Yogi Adityanath

Varanasi में CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी-‘श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं’

ViRosh wedding reception

ViRosh wedding reception: बिना कार्ड नहीं मिलेगी ViRosh के रिसेप्शन में एंट्री