Delhi car blast

Delhi car blast: दिल्ली विस्फोट के बाद सुरक्षा कड़ी, लाल किला मेट्रो स्टेशन दोबारा खोला गया

Delhi car blast : दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। घटना से जुड़े कई नए अपडेट भी सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, आरोपी उमर मोहम्मद के पुलवामा स्थित घर को सुरक्षा एजेंसियों ने IED की मदद से नष्ट कर दिया था।

इसी के साथ, पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली धमाके वाली जगह से 9 एमएम कैलिबर के तीन कारतूस बरामद हुए हैं। इनमें दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा शामिल है। इन कारतूसों के मिलने के बाद जांच एजेंसियों की गतिविधियाँ और तेज हो गई हैं तथा कई महत्वपूर्ण सुरागों पर काम किया जा रहा है।

विस्फोट के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। लेकिन अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि स्टेशन को दोबारा खोल दिया गया है और सभी गेट यात्रियों के लिए सामान्य रूप से चालू कर दिए गए हैं।

लाल किला मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर स्थित है और ऐतिहासिक लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पहुँचने का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में स्टेशन का बंद होना यात्रियों के लिए असुविधाजनक था, लेकिन जांच के चलते यह कदम आवश्यक माना गया।

धमाके की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, एनएसजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँच गई थीं और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई थी। घटना के बाद कोतवाली थाने के एसएचओ ने एएसआई को पत्र लिखकर लाल किला परिसर को कुछ दिनों के लिए बंद रखने का अनुरोध किया था, क्योंकि क्राइम सीन की जांच पूरी नहीं हुई थी। अनुरोध स्वीकार करते हुए एएसआई ने लाल किले को 15 नवंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया था।

Read more:-Delhi car blast: नई CCTV क्लिप में दिखा दिल्ली ब्लास्ट का असर 40 फीट नीचे तक स्टेशन हिला

More From Author

Magh Mela 2026

Magh Mela 2026 में होगी सुविधा दोगुनी, चलेंगी 2800 विशेष बसें

Delhi Air Pollution

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा लगातार खराब, AQI फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुँचा