Delhi Pollution

Delhi Pollution : दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब, सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में नए नियम लागू

Delhi Pollution : दिल्ली में लगातार प्रदूषण के चलते हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। इसे देखते हुए कल दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने बिना PUC वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। वहीं, दिल्ली में क्लास 5 तक के स्कूल बंद करने का भी ऐलान किया गया था। अब इसमें एक नया मोड़ आया है, और सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

कल से सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया गया है। यह गाइडलाइन सिर्फ अस्पताल, जेल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, जंगल और जल बोर्ड जैसी जरूरी सेवाओं पर लागू नहीं होगी। गाइडलाइन का पालन न करने पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन मजदूरों के लिए भी एक कदम उठाया गया है। इसके तहत दिल्ली सरकार वैरिफाइड बिल्डिंग मजदूरों को 16 दिनों के लिए 10,000 रुपये मुआवजे के रूप में देगी। इस नई गाइडलाइन से यह सुनिश्चित होगा कि मजदूरों को किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान न हो, और मुआवजा सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले 30 साल का प्रदूषण कुछ ही महीनों में खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला होने के बावजूद उन पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं।

साथ ही , पिछली सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, हलफनामों में झूठ बोला और अदालत में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। कपिल मिश्रा का कहना है कि AAP प्रदूषण को कम करने में सफल नहीं हो पाई, लेकिन अब लोगों को हमसे उम्मीद है और हमारी सरकार इस चुनौती पर खरा उतरेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि AAP की राजनीति को प्रदूषण फैलाने का मौका न दें।

Read more:- Delhi Air Pollution News: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने प्रदूषण रोकने के लिए लिया बड़ा फैसला

More From Author

Jio Happy New Year

Jio Happy New Year: 500 रुपये में Jio का सुपर प्लान, मिलेंगे 13 OTT प्लेटफॉर्म्स और Google Gemini Pro फ्री

Kartik Sharma

बाबा की पेंशन से चला घर, मां ने बेचे गहने, Kartik Sharma की संघर्ष भरी कहानी

LIVE देखने के लिए टैप करें