Delhi school bomb threat

Delhi school bomb threat: सोमवार सुबह दिल्ली में 9 स्कूलों को मिली धमकी, जांच जारी

Delhi school bomb threat: सोमवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में स्थित 9 बड़े स्कूलों को बम की धमकी वाली कॉल मिली, जिससे स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई। यह कॉल सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच आई थी। स्कूलों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच जारी है। सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों को खाली करवाया गया है।

धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है दिल्ली बनेगा खालिस्तान, अफजल गुरु की याद में और 13 फरवरी को संसद में ब्लास्ट होगा। ईमेल में धमकी दी गई थी कि 1:11 बजे धमाका होगा और खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी बताया गया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि सभी कॉल्स संदिग्ध लग रही हैं, लेकिन हर इनपुट की जांच प्रोटोकॉल के अनुसार की जा रही है। बीते कुछ महीनों में दिल्ली के स्कूलों को फर्जी धमकी कॉल्स मिल चुकी हैं, जिनमें अधिकांश विदेश से भेजे गए थे।

धमकी पाने वाले स्कूल:

  • लॉरेटो कॉन्वेंट (दिल्ली कैंट)
  • केम्ब्रिज स्कूल (श्रीनिवासपुरी)
  • वेदव्यास इंटरनेशनल (रोहिणी)
  • केम्ब्रिज स्कूल (NFC)
  • द इंडियन स्कूल (सादिक नगर)
  • CM श्री स्कूल (रोहिणी)
  • DTA स्कूल (INA)
  • बाल भारती स्कूल (रोहिणी)
  • एयर फोर्स स्कूल (लोधी रोड और सुब्रतो पार्क)
  • केआर मंगलम स्कूल (राजेंद्र नगर)

सभी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अभिभावकों को सूचित किया गया है। पुलिस अब कॉल करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

धमकी में क्या था लिखा?

ईमेल में भड़काऊ संदेश थे, जैसे दिल्ली बनेगा खालिस्तान, अफजल गुरु की याद में और धमकी दी गई थी कि 13 फरवरी को 1:11 बजे स्कूल में धमाका होगा। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इन धमकियों को गंभीरता से लेकर जांच कर रही हैं और लोगों से अपील की जाती है कि वे घबराएं नहीं और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

जनवरी से फरवरी 2026 के बीच दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को कई बार बम की धमकियां मिली हैं। 7 फरवरी को 50 से अधिक स्कूलों को खाली कराया गया था, लेकिन बाद में यह धमकी फर्जी निकली थी। इससे पहले जनवरी में भी कुछ स्कूलों को धमकियां मिली थीं, लेकिन जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला और कुछ ही घंटों में स्कूल को सुरक्षित घोषित कर दिया गया था।

Read more:- Delhi Bus Fire: विकासपुरी में खड़ी बस में लगी भीषण आग, कंडक्टर की मौत

More From Author

Delhi Bus Fire

Delhi Bus Fire: विकासपुरी में खड़ी बस में लगी भीषण आग, कंडक्टर की मौत

Peeragarhi Flyover

Peeragarhi Flyover पर कार में मिले तीन शव, आत्महत्या का शक