Weather Update

Weather Update: मार्च में 38°C तक पहुंचा तापमान, IMD ने दी चेतावनी

Weather Update: आमतौर पर मार्च के महीने में दिल्ली में हल्की ठंड और सुहावना मौसम रहता है, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। राजधानी और आसपास के इलाकों में मार्च की शुरुआत में ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मार्च की गर्मी ने पिछले 50 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके साथ ही राजधानी की एयर क्वालिटी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि नोएडा से लेकर राजस्थान तक कई शहरों में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

इन शहरों में दर्ज किया गया तापमान

  • नई दिल्ली: 36- 38 डिग्री
  • नोएडा: 34- 35 डिग्री
  • गुरुग्राम: 35- 36 डिग्री
  • गाजियाबाद: 35- 36 डिग्री
  • जयपुर: 36-37 डिग्री
  • शिमला: 23- 24 डिग्री
  • देहरादून: 28 डिग्री
  • मुंबई: 33-34 डिग्री
  • पुणे: 38 डिग्री
  • इंदौर: 34-35 डिग्री

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक चल रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान लगातार ऊपर बना हुआ है।

सेहत पर पड़ रहा असर

अचानक बढ़ती गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कई लोगों में थकान, सिरदर्द, चक्कर आना, ज्यादा पसीना आना, कमजोरी और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर लोगों को पर्याप्त पानी पीने और तेज धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं।

कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का कल का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में कल भी ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, कल भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और गर्मी बरकरार रहेगी। 12 और 13 मार्च को भी आसमान बादलों से घिरा रहने की संभावना है, हालांकि बादल रहने के बावजूद बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

Read more:- Alpha Release Date: कब होगी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ रिलीज़? नई डेट आई सामने

More From Author

Dhurandhar 2

रिलीज से पहले ही Dhurandhar 2 ने बनाया नया इतिहास, पेड प्रीव्यू से कमा लिए 12 करोड़

Greater Noida News

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में फर्जी वीजा गैंग का पर्दाफाश! गौर सिटी मॉल में खुला था ठगी का ऑफिस