यूपी में प्रेम प्रसंग के चलते बहन बनी देवरानी-जेठानी,जानिए पूरा मामला

कन्नैज : यूपी के कन्नौज से प्रेम प्रसंग मामला सामने आया है। युवक के कारण दो सगी बहनों को आपस में सौतन बना दिया । जानकारी के अनुसार मामला इंदरगढ़ क्षेत्र का है । जहां एक युवती अपनी बड़ी बहन के घर अक्सर आया-जाया करती थी । इस दौराना बहन के देवर से युवती को प्रेम हो गया । देखते ही देखते दोनों एक दुसरे के प्यार में पड़ गए ।

दोनों की मोबाईल से भी बात चीत होने लगी और दोनों करीब आ गए । एक दिन दोनों ने मिलने का प्लान बनाया । प्लान के मुताबिक युवक युवती से मिलने उसके गांव गया । गांव वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया । उसके बाद दोनों को गांव वाले मंदिर में ले गए और घर वालों को भी मंदिर में बुलाया । दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और शादी करने की जिद की । गांव वालों ने दोनों की शादी करा दी । दोनों बालिग होने के कारण उनके स्वजन ने सहमति दे दी।  जानकारी के अनुसार किसी भी पक्ष को कोई आपत्ति नहीं है।

More From Author

UKSSSC पेपर लीक मामले में अब ईडी ने भी शुरू कर दी पड़ताल, जल्द ही दर्ज हो सकती है एफआईआर

जिसे भूखा समझकर दुकानदार ने खिलाया खाना, उसी ने बेहरहमी से पेचकस से गोदकर कर दी हत्या