Dharmendra Health Updates

Dharmendra Health Updates: धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उड़ी अफवाह, बेटी ने दी सफाई, पापा बिल्कुल स्थिर हैं

Dharmendra Health Updates: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर अचानक अफवाह फैल गई कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है। हालांकि, परिवार ने इन खबरों को पूरी तरह झूठा करार दिया है।

 

 

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, मीडिया पर चल रही मेरे पापा के निधन की खबरें गलत हैं। पापा की हालत स्थिर है और उनमें लगातार सुधार हो रहा है। सभी से अनुरोध है कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें और पापा की सेहत के लिए दुआ करते रहें।

 

 

वहीं, अभिनेता के बेटे सनी देओल की टीम की ओर से भी एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया, धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी। कृपया झूठी अफवाहें न फैलाएं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।

 

 

 

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जताते हुए लिखा, जो हो रहा है वह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। कैसे कोई चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकता है जो इलाज का जवाब दे रहे हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं? कृपया परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।

 

 

Read more:- Dharmendra Health: धर्मेंद्र की तबियत बेहतर, फैंस खुश, हेमा मालिनी ने दी जानकारी

इस बीच, धर्मेंद्र से मिलने और उनका हाल जानने के लिए कई बॉलीवुड सितारे अस्पताल पहुंचे, जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे नाम शामिल हैं।

 

 

सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की तबीयत में अब सुधार हो रहा है, हालांकि बीती रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग धर्मेंद्र की जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

More From Author

NEW DELHI : जहरीली बनी राजधानी दिल्ली की हवा, गंभीर श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

Delhi Red Fort Blast

Delhi Red Fort Blast: लाल किले के पास कार ब्लास्ट से मचा हड़कंप, उमर नबी पर शक