Dhurandhar:

Dhurandhar 2 Advance Booking ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही कमाए 13 करोड़

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और पेड प्रीमियर शोज 18 मार्च से शुरू होंगे, जिनके लिए टिकटों की भारी मांग है।

एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के महज 24 घंटों के भीतर ही टिकटों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होने के शुरुआती दो घंटों में ही फिल्म के 4 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं। अब तक कुल मिलाकर फिल्म ने पेड प्रीव्यू और ब्लॉक बुकिंग के जरिए 13.26 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन कर लिया है। इस शानदार कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की पांचवीं सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

महंगे टिकटों के बावजूद भारी डिमांड

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है, जिसका असर टिकटों की कीमतों पर भी दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे बड़े शहरों में प्रीमियम टिकटों के दाम 2,000 से 2,500 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसके बावजूद फैंस में कोई कमी नहीं आई है। बुक माय शो जैसे प्लेटफॉर्म पर हर घंटे लगभग 7,500 टिकटों की बिक्री हो रही है। अब तक 1.26 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा हिस्सा हिंदी वर्जन का है।

क्या पार्ट-1 से ज्यादा कर पाएगी कमाई?

बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट ‘धुरंधर’ 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उस फिल्म ने दुनियाभर में 1303 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कारोबार किया था। अब ‘धुरंधर 2’ की शुरुआती एडवांस बुकिंग रिपोर्ट को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।

Read More:- Dhurandhar 2 का ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म जल्द मचाएगी तहलका

More From Author

T20 World Cup 2026:

T20 World Cup Final: फाइनल के लिए टीम इंडिया हैं तैयार, क्या 1.4 अरब फैंस की दुआएं काम आएंगी?

PM Modi Ring Metro

PM Modi ने दिल्ली को दी 33,500 करोड़ की सौगात, इन इलाकों को मिली Ring Metro