न्यू ईयर के सैलिब्रेशन के दौरान दो हॉस्टल के छात्रों में हुआ झगड़ा

न्यू ईयर की शुरूवात में एक ओर जश्न मनाया जा रहा था वहीं यूपी की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल में 31 दिसंबर की रात को न्यू ईयर के सैलिब्रेंशन के मौके पर जमकर हंगामा हुआ। दो हॉस्टल में जमकर हुआ झगड़ा साथ ही फायरिंग भी हुई।

जानकारी के अनुसार इलाहबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में विद्यर्थियों ने न्यू ईयर के सैलिब्रेशन के लिए पार्टी रखी थी जिसमें वह रात में नाच गा रहे थे। विद्यार्थियों की पार्टी के बीच दूसरे हॉस्टल के कुछ छात्रों के वहां पहुंचने पर दोनो हॉस्टलों के विद्यर्थियों के बीच झगड़ा शुरु हो गया। दोनो दलों के बीच का झगड़ा हाथापाई में बदल गया तो बाहर से आए स्टूडेंट्स को भगा दिया गया।

इस घटना में थोड़ी देर बाद दूसरे हॉस्टल के स्टूडेंटस ने भारी संख्या में दोबारा पहुंचकर हाथापाई शुरू कर दी। मामलें में स्टूडेंटस का आरोप है कि इस झगड़े में फायरिंग भी हुई। पुलिस को देर रात तक इस बात की सूचना प्राप्त होने पर वह मौके पर पहुंची तो वहां पर कोई भी नहीं था। पुलिस को बीते दिन की सुबह एक बाइक लावारिस हालात में बारादम हुई है।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने नए साल पर उत्तराखंड को दिया तोहफा

दोनो दलों में से किसी ने नहीं कराया केस दर्ज

थाना कर्नलगंज के इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों दलों में किसी ने भी केस दर्ज नहीं करवाया है साथ ही पुलिस वारदात की जगह के आसा-पास के सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग के जरिये केस की छानबीन कर रही है।

अंजली सजवाण

 

More From Author

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पहुंचेंगे देहरादून विकासनगर क्षेत्र

आप अध्यक्ष केजरीवाल आज लखनऊ में करेंगे रैली