खाद्य तेल का व्यापार करने वाली कंपनी है डीजीजीआई के राडर पर

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर में ठिकानों से 194 करोड़ रूपये मिलने के बाद डीजीजीआई की टीम ने पान मसाला व ट्रांसपोर्ट कारोवारी पर छापेमारी की है। अब डीजीजीआई के रडार पर खाद्य तेल व्यापारी आ गए है।

कानपुर में बीते दिन डीजीजीआई लखनऊ की टीम ने एक खाद्य तेल कंपनी और पनकी में पैकेजिंग मैटेरियल निर्माण करने वाली कंपनी पर रेड मारी साथ यहां छानबीन रात तक चलती रही।

बीते दिन लखनऊ कि डीजीजीआई टीम ने एक वनस्पति ब्रांड के परिसरों पर एक्शन लिया साथ ही वहा के पदाधिकारियों से पूछताछ की व स्टॉक के बारे में भी डॉक्यूमेंट लिए।

यह भी पढे़ं- प्रयागराज में किए गए पीएम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दूसरी टीम ने श्री बालाजी प्रिंटपैक पर मारी रेड

लखनऊ की डीजीजीआई की दूसरी टीम ने पनकी उद्योग कुंज में श्री बालाजी प्रिंटपैक पर रेड मारी साथ ही इससे पहले डीजीजीआई टीम ने पान मसाला बनाने वाली अकबरपुर अंबेडकर नगर में एम.के एजेंसीज व पूजा प्रोडक्ट्स पर रेड मारी थी जिसमें काफी क्वंटिटी में अंडिस्क्लोज्ड स्टॉक व पैकेजिंग सामाग्री बरामद की थी।

अंजली सजवाण

 

More From Author

पंजाब सरकार ने छात्रों के लिए मुफ्त की बस सेवा

दो बदमाशों ने हाथापाई में सिपाई को किया घायल