Exam Center Child Birth

Exam Center Child Birth : एग्जाम सेंटर में गूंजी किलकारी, परीक्षा देने आई छात्रा बनी मां

Exam Center Child Birth : मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा देते समय एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र में ही बच्चे को जन्म दे दिया। ये मामला पीथमपुर इलाके का है, जहां मंगलवार को गणित का पेपर चल रहा था।

बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म

धार जिले के पीथमपुर सेक्टर-1 में एक प्राइवेट हायर सेकंडरी स्कूल (एग्जाम सेंटर) में 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा हो रही थी। एक 17 साल की नाबालिग छात्रा गणित का पेपर दे रही थी। अचानक उसे तेज पेट दर्द हुआ। वो शौचालय जाने के लिए उठी और बाथरूम में चली गई।

करीब 15 मिनट तक वो बाहर नहीं आई। जब स्टाफ ने चेक किया तो बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला कर्मचारी ने दरवाजा खोला तो देखा कि छात्रा ने वहां ही बच्चे को जन्म दे दिया था।

Exam Center Child Birth
Exam Center Child Birth

एक्जाम सेंटर में मची अफरा-तफरी

घटना की सूचना मिलते ही पूरे सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। केंद्र प्रभारी ने तुरंत 108 एम्बुलेंस बुलाई। छात्रा और नवजात बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) पीथमपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। कोई बड़ी समस्या नहीं हुई।

https://youtu.be/isF-K5etPHM

पुलिस जांच और आरोपी का खुलासा

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। नाबालिग छात्रा से पूछताछ की गई। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि पिछले दो साल से एक युवक (कान्हा नाम बताया जा रहा है) से उसके शारीरिक संबंध थे। युवक ने उसका शोषण किया।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ POCSO एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। परिवार और समाज की लापरवाही भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि 9 महीने तक किसी को पता नहीं चला।

समाज के लिए बड़ा सबक

ये घटना सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि समाज में लड़कियों की सुरक्षा, सेक्स एजुकेशन और जागरूकता की कमी को दिखाती है। नाबालिग बच्चियों को ऐसे मामलों से बचाने के लिए:

स्कूलों में सेक्स एजुकेशन जरूरी

परिवार में खुली बातचीत

बच्चों की सुरक्षा पर सख्त नजर

सरकार और समाज को मिलकर ऐसे मामलों को रोकना होगा।

https://hnn24x7.com/bihar-news-he-cut-his-wife-into-12-pieces/

More From Author

OTT Platforms Banned

5 OTT Platforms Banned : सरकार ने ये 5 OTT प्लेटफॉर्म्स किए ब्लॉक

UP Scholarship

UP Scholarship : योगी सरकार का ऐलान! 2250 नहीं, अब मिलेंगे इतने हजार