Facebook New Policy 2026

Facebook New Policy 2026: कॉपी-पेस्ट वीडियो डालने वाले हो जाएं सावधान, मेटा ने अपडेट की कंटेंट गाइडलाइंस

Facebook New Policy 2026: मेटा (Meta) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कॉपी-पेस्ट और नकली कंटेंट के बढ़ते चलन को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसका मुख्य उद्देश्य ओरिजिनल कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स की मदद करना और प्लेटफॉर्म पर कॉपी-पेस्ट कंटेंट को रोकना है।

पहले क्रिएटर्स को हर एक पोस्ट के लिए अलग-अलग रिपोर्ट फाइल करनी पड़ती थी, जिससे यह तरीका थोड़ा मुश्किल हो जाता था। अब नए अपडेट के बाद एक ही जगह से कई शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। इससे कॉपी किए गए कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई तेज़ होगी और असली क्रिएटर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

Meta ने फेसबुक की नई कंटेंट गाइडलाइंस में यह साफ़ किया है कि ‘ओरिजिनल कंटेंट’ वह माना जाएगा जिसे क्रिएटर ने खुद बनाया या शूट किया हो। इसके अलावा, अगर किसी पुराने वीडियो में नई कमेंट्री, एनालिसिस या अतिरिक्त जानकारी जोड़ी जाए, उन्हें भी ओरिजिनल कंटेंट माना जाएगा। वहीं मामूली बदलाव जैसे कैप्शन या बॉर्डर बदलना ओरिजिनल कंटेंट नहीं माना जाएगा और उनकी पहुंच कम कर दी जाएगी।

Facebook Marketplace में भी नया AI फीचर

Meta ने Facebook Marketplace के लिए भी नया AI फीचर लॉन्च किया है। अब अगर कोई ग्राहक किसी सामान के बारे में सामान्य सवाल पूछता है जैसे – ‘क्या यह अभी उपलब्ध है?’, तो AI खुद ही लिस्टिंग के आधार पर कीमत, उपलब्धता और लोकेशन की जानकारी के साथ जवाब दे देगा। इससे सेलर्स का काफी समय बचेगा।

क्रिएटर्स के लिए सेंट्रलाइज्ड रिपोर्टिंग डैशबोर्ड

Meta ने घोषणा की है कि फेसबुक पर क्रिएटर्स अब एक सेंट्रलाइज्ड रिपोर्टिंग डैशबोर्ड का उपयोग कर सकेंगे। इसके जरिए वे कॉपी किए गए या उनके नाम से पोस्ट किए गए कंटेंट को तुरंत फ़्लैग कर सकते हैं। यह कदम कंटेंट चोरी और इम्पर्सनेशन की घटनाओं की रिपोर्टिंग को पहले से कहीं आसान बनाएगा।

कंपनी का कहना है कि नए कंटेंट प्रोटेक्शन टूल मूल कंटेंट और उसकी नकल के बीच मिलान कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल यह टूल AI-जनरेटेड डीपफेक वीडियो, जिसमें किसी क्रिएटर की पहचान या शक्ल का इस्तेमाल किया गया हो, की पहचान करने में सक्षम नहीं हैं।

फेक अकाउंट्स और नकली कंटेंट पर कार्रवाई

Meta ने बताया कि 2025 में फेसबुक पर लगभग 2 करोड़ फर्जी अकाउंट हटाए गए। इससे बड़े क्रिएटर्स के खिलाफ इम्पर्सनेशन रिपोर्ट में करीब 33 प्रतिशत की कमी आई। कंपनी का दावा है कि इससे फेसबुक पर ओरिजिनल कंटेंट देखने और उस पर बिताए जाने वाले समय में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई।

read more:- Instagram Encrypted Chats: 8 मई के बाद प्राइवेट नहीं रहेंगी चैट्स, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

More From Author

Navratri 2026

Navratri 2026: माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई इस खास ट्रेन की वैलिडिटी