गन्ना तौल न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन,जानते है पूरी खबर

अमरोहा  तहसील क्षेत्र में दीवान शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र से किसान परेशान हैं। एक सप्ताह से क्रय केंद्र पर समय से तौल नही हो पा रही है और न ही पारदर्शिता बरती जा रही है। रघुनाथपुर गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने जमकर हंगामा कर विरोध प्रदर्शन किया।

तो वही  किसानो ने दीवान शुगर मिल को गन्ना देने से साफ इंकार कर दिया है। किसानो का आरोप है कि अगवानपुर शुगर मिल किसान को पैमेंट देने में काफी परेशान करता है। गन्ना समय से नही लेता, इससे किसान बहुत परेशान है। उन्होने राणा शुगर मिल बेलबाड़ा का गन्ना क्रय केंद्र लगाए जाने की मांग की है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक किसानों की समस्याओ का समाधान नही होगा, तब तक गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद रहेगी।

More From Author

विधायक उमेश शर्मा के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई आज,जानते है पूरी खबर।

हिमाचल में विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले करीब दो हजार शिक्षकों के बदलेंगे स्कूल