बस में चलते- चलते लगी आग, देहरादून से बरेली जा रही रोडवेज

देहरादून से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में लच्छीवाला टोलप्लाजा के पास आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में करीब 37 सवारियां बैठी थीं। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राज विक्रम पवार ने बताया कि अमरोहा डिपो की बस देहरादून से बरेली जाने के लिए रवाना हुई थीl

लच्छी वाला टोल बैरियर से थोड़ा आगे डोईवाला की ओर आते हुए बस के इंजन ने आग पकड़ ली। चालक ने मौके की समझदारी दिखाते हुए तत्काल बस रोककर सवारियों को नीचे उतरने के लिए कहा। जिसके बाद आनन-फानन सभी सवारियां नीचे उतर गई। इससे पहले कुछ समझ आता बस धू धू कर जलने लगी।

यह भी पढ़े- यूपी में कल से 12-14 साल के बच्चों को लगेगा टीका

बरेली जा रहे बस में सवार विजय ने बताया कि आग लगने से बाद से बहुत घबराया हुआ है। मेरे से मेरा परिवार है, लेकिन बस चालक ने समझदारी दिखाई। धुआं उठता देख चालक ने तुरंत बस रोकी और सवारियों को सुरक्षित उतारा। पुलिस ने बताया कि इंजन में धुआं उठता देख बस रोक दी गई। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।चालक ने जब टोल पर बस रोकी तो धुआं दिखाई दिया। देखते ही देखते पूरी बस में आग लग गई। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ भी जुट गई।

 

More From Author

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हाईकोर्ट नो जारी किया नोटिस

उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष की तलाश शुरू