भाजपा के पूर्व मंत्री दारा सिंह ने ली आज सपा की सदस्यता

भाजपा सरकार मे मंत्री रह चुके दारा सिंह चौहान आज समाजवादी पार्टी मे शामिल हो गए हैं उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मंत्री दारा सिंह ने कहा कि जिस तरह अभिमन्यु को रोकने के लिए बड़े बड़े महारथी लगाए गए थे वैसे ही अखिलेश को भी रोकने की कोशिश की गई है लेकिन वह भी सबको तोड़कर आगे निकल चुके हैं अखिलेश यादव सातवां द्वार तोड़कर वह विजय प्राप्त करेंगे।

दारा सिंह ने इस मौके पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत पिछड़ों का हक मार  रही है आरक्षण को भी खत्म किया जा रहा है पिछड़े समाज के बच्चों का आरक्षण खत्म कर उनको शिक्षा उनको शिक्षा से वंचित रखने की साजिश की जा रही है जिसके बाद दारा सिंह ने कहा कि मेरी अब घर वापसी हो रही है समाजवादी पार्टी मेरा पुराना घर है।

यह भी पढ़े-पीएम मोदी ने किया ऐलान 16 जनवरी को मनाएंगे नेशनल स्टार्टअप डे

सभी दलित और पिछड़े समाज के लोग अब लामबंद हो गए हैं यह सुनामी अब कोई रोकने वाला नही है इस बार के विधानसभा चुनाव मे सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव फिर से सीएम बनेंगे।

आरती राणा

More From Author

पुलिस क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

CM चन्नी के भाई को टिकट मिलने से अब निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव