पूर्व जनरल वीके सिंह ने अल्मोड़ा में बीजेपी के लिए की जनसभा

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री और पूर्व जनरल वीके सिंह आज अल्मोड़ पहुंचे जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि 60 साल में नहीं हुआ वह मोदी के आठ साल के कार्यकाल में हो गया आज पूरे देश में भारत देश की एक अलग पहचान है जिससे हर भारतीय गौरवान्वित महसूस करता है।

वीके सिंह ने यह भी कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के नए आयाम लिखे हैं उत्तराखंड से विशेष लगाव पीएम मोदी को है उन्होंने यहां चार धाम के सर्वांगीण विकास के साथ गांव गांव-गांव तक विकास कार्य को पहुंचाया रेल व सड़कों का गांव गांव तक विस्तार किया।

यह भी पढ़ें- लोक सभा में सीतारमण का एलान- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

वीके सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी की सफलता के लिए सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं का हाथ होता है आज विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी कोई है तो भाजपा है अब आपको तय करना है अगर आप विकास चाहते हैं तो कमल के फूल पर बटन दबाकर उनके प्रत्यशियों को अधिक से अधिक जीताएं उन्होंने कहा कि पीएम के हाथों पूरा देश सुरक्षित हा आज कोई भी सीमा पार से आतंकी हमारी सीमाओं में घुसने की हिम्मत नहीं कर रहा है।

आरती राणा

More From Author

 7 फरवरी से खुलेंगे मुरादबाद में 9 से 12 तक के स्कूल

अगले हप्ते पीएम मोदी देवप्रयाग संगम में कर सकते हैं आरती