चित्रकूट में फायरिंग के दौरान चार लोगों को लगी गोली, दो की मौत

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बीती रात शादी समहारोह में फायरिंग के दौरान बवाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ,रैपुरा थाना क्षेत्र के इटावा महुलिया गांव से छीबों थइया यादव पुत्र अवसरी के घर बारात आई थीं। देर रात्रि जयमाला के समय राम लखन और रामकरण यादव हर्ष फायरिंग करने लगे।

वहां स्थित ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 मिनट तक धुआंधार हर्ष फायरिंग होती रही। इसके बाद में प्रतिस्पर्धा के चलते राम लखन और रामकरण ने एक दूसरे को गोली मार दी। जहा फायरिंग के दौरान चार लोगों को गोली लग गई,जिसमें से 2लोगो की मौंत हो गई और 2 गंभीर रुप से घायल हैं।

यह भी पढे़ं-उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा

राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना छैबो गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान की हैं। बंदूक में कारतूस लोड करते समय हादसा हुआ है। जिसके कारण ये हादसा हुआ।

प्रिया चाँदना

More From Author

इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान

जानें आज का मौसम