फ्रांस ने फुटबॉल विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा

 फ्रांस ने फुटबॉल विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। फ्रांस विश्व कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है।

बता दें कि समोरक्को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम थी।

तो वही फ्रांस के लिए दो गोल थियो हर्नांडेज और रैंडल कोलो मुआनी ने किए।
फ्रांस ने पांचवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी। थियो हर्नांडेज ने टीम के लिए पहला गोल किया। तो  रैंडल कोलो मुआनी ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। वह सब्सीट्यूट के तौर पर उतरे थे। उन्होंने उतरने के 44 सेकंड बाद ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया

More From Author

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि श्रद्धांजलि अर्पित की

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन आज