Ghaziabad Suicide

Ghaziabad Suicide: ऑनलाइन गेम की लत ने ली तीन सगी बहनों की जान

Ghaziabad Suicide:  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। लोनी के टीला मोड़ स्थित ‘भारत सिटी’ सोसाइटी में तीन सगी नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस कदम के पीछे की वजह ऑनलाइन गेमिंग की जानलेवा लत बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने बच्चियों को गेम बंद करने के लिए डांटा था और मोबाइल छीन लिया था, जिससे वे नाराज थीं और यह हादसा उसी के बाद हुआ है।

जांच में एक सुसाइड नोट भी सामने आया है जिसमें उन्होंने लिखा है-‘मम्मी-पापा सॉरी’। बता दें कि तीनों बेटियों की उम्र क्रमशः निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) बताई जा रही है। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 2:15 से 2:30 बजे के बीच की है, जब तीनों ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। ऊंची मंजिल से गिरने के कारण तीनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।

भारी चीज गिरने की तेज आवाज आने पर जब सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा बेहद डरावना था; तीनों बहनों के शव खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी इस आत्महत्या की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा, पुलिस अब बच्चियों के मोबाइल फोन और उनकी डिजिटल एक्टिविटी की बारीकी से जांच कर रही है ताकि असली वजह सामने आ सके कि क्या वे किसी ऐसे ऑनलाइन टास्क का हिस्सा थीं, जिसने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया।

Ghaziabad Suicide

Read more:- Indore Crime News: सस्ते कपड़ों का झांसा देकर बाइक चालक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

More From Author

Yumnam Khemchand Singh

कौन हैं Yumnam Khemchand Singh? जो बनेंगे मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री

Delhi Murder

Delhi Murder: डिलीवरी एजेंटों ने ली बिजनेसमैन की जान,जानें उस रात क्या-क्या हुआ