गोवा के विधायक विलरेड ने भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनवा लड़ने का किया ऐलान

गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं भाजपा से विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला थम नहीं रहा है भाजपा के अब एक और विधायक ने पार्टी को से इस्तीफा दे दिया है विधायक विलरेड ने भाजपा और विधायक पद दोनों से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि वह अब निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद विलरेड ने कहा मैंने भाजपा और विधायकी दोनों से इस्तीफा दे दिया है मैं नुवेम विधानसभा सीट से अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ूंगा।

साल 2017 मे विलरेड कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे साल 2019 मे उन्होंने अन्य 9 विधायकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

स्पीकर राजेश पाटनेकर भी नहीं लड़ेंगे चुनाव

इससे पहल गोवा विधानसभा के स्पीकर राजेश पाटनेकर भी चुनाव नहीं लड़ा का भी ऐलान कर चुके हैं उन्होंने इसके पीछे खुद के स्वास्थ्य कारणो को बताया था।

यह भी पढ़ें-सोनिया गांधी के गढ़ अमेठी में स्मृति ईरानी का नया टारगेट शुरु

महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी का हमला

राजेश पाटनेकर के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान पर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है एमजीपी अध्यक्ष दीपक धवलीकर ने कह कि भाजपा के मौजूदा विधायकों ने पार्टी के खिलाफ असंतोष को जमीन पर महसूस किया है पाटनेकर बिचोलिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं धलवीकर ने कहा आपने देखा कि बिचोलिम में भाजपा की क्या स्थिति है मैं वहां बहुत से लोगों से मिल देखा कि बिचोलिम में भाजपा की क्या स्थिति है मैं वहीं बहुत से लोगों से मिला विधानसभा अध्यक्ष ने टिकट देने से इनकार कर दिया उन्होंने भाजपा के खिलाफ लोगों के गुस्से को महसूस किया है इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

आरती राणा

More From Author

धूरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे पंजाब के सीएम फेस भगवंत मान

उत्तराखंड चुनाव में सपा पार्टी सभी 70 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव