कोरोना को लेकर सरकार सतर्क भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य,जुकाम,बुखार से संबंधित मरीजों की RTPCR जांच जरूरी

 बता दें कि उत्तराखंड सरकार भी  कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से सतर्क हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।

तो  सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की एसओपी जारी की। सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें।साथ ही लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए।

और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार हाई रिस्क आबादी वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से कोविड टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

More From Author

हिमाचल प्रदेश में सरकार ने 6 बहुतकनीकी कॉलेज,14 आईटीआई, 2 आयुर्वेदिक अस्पताल समेत 43 आयुर्वेदिक संस्थाओ को किया बंद

विदेश मंत्रालय उत्तराखण्ड राज्य में खोलेगा दफ्तर