देहरादून में होगा विधानसभा सत्र राज्यपाल ने दी मंजूरी।

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से देहरादून में ही होगा। मंगलवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश की पांचवीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए सरकार ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक की अवधि का प्रस्ताव तैयार किया है।

बता दें कि विधानसभा सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। कानून व्यवस्था, वनंतरा रिसार्ट प्रकरण, भर्ती घोटाले जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष रणनीति बनाने में जुटा है। सरकार भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए अपने तरकश में तीर तैयार कर रही है।


More From Author

सचिव ऊर्जा एवं प्रबंध निदेशक यूजेवीएनएल ने मुख्यमंत्री को सौंपा लाभांश का 20 करोड़ का चेक।

19 नवंबर को वारणासी आयेगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ।