स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत -भारत सरकार के दिशा निर्देश पर उत्तराखंड में भी जल्द ही कोरोना से बचाव की एसओपी जारी

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार के दिशा निर्देश पर उत्तराखंड में भी जल्द ही कोरोना से बचाव की एसओपी जारी की जाएगी। उत्तराखंड में कोरोना जैसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एहतियातन एसओपी जारी कर उसे प्रभावी किया जाएगा।

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में पहुंचे थे। चीन में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार की चिंता पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी गाइड लाइन तय की जाएगी।डा. रावत ने कहा कि राज्य में 1800 वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं।

बता दें कि पांच ग्राम सभाओं में एक सीएचओ की तैनाती होगी। वहीं ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देगा और स्क्रीनिंग देगा। तो वही राज्य में 25 लाख लोगों की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। सबकी जांच फ्री होगी और आयुष्मान भारत में फ्री इलाज मिलेगा।

डा. रावत ने कहा कि एक जनवरी से प्रदेश में ड्रग फी देवभूमि जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 15 लाख बच्चे इस अभियान में शामिल किए जाएंगे। बच्चे रैली निकालेंगे और युवा पीढ़ी को नशा मुक्त करने के जागरूक करेंगे।

More From Author

स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलजा भट्ट ने दिए निर्देश –कोरोना संक्रमितों के 10 प्रतिशत सैंपलों की अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग कराये

प्रदेश सरकार अब गांवों में करेगी बिजली पैदा सोलर प्रोजेक्ट लगाने पर रियायतें तेज