आज बरेली में गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को करेंगे संबोधित

दूसरे चरण का प्रचार थमने में अब कुछ दिन बचे हैं जिसके लिए आज भाजपा के दिग्गज नेता बरेली जिले के सियासी माहौल को गर्म करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोजीपुरा और आंवला में गरजेंगे जबकि पीएम नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जनता से रुबरु होंगें और शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ भी शहर मे रोड़ शो करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर को करीब 11 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे वहां से वह करीब 12 बजे टोल प्लाजा के पास स्थित श्री सिध्दि विनायक इंस्टीट्यूट में सार्वजनिक सभा करेंगे करीब एक बजे अमित शाह हैलीकॉप्टर से आंवला के लिए जाएंगे फिर वहां पहुंच कर आवंला में श्री सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढे़ं-खराब मौसम के कारण सीएम योगी का बरेली दौरा हुआ निरस्त

सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम करीब पांच बजे बरेली शहर में रोड़ शो करेंगे यह रोड़ शो किला क्रॉसिंह के पास स्थित तिलक इंटर कॉलेज से शुरु होगा वहां से बड़ा बाजार, कुतुबखाना होते हुए जिला अस्पताल रोड़ से कोतवाली, नावेल्टी चौराहा होकर पटेल चौक पर समाप्त होगा इस दौरान उनके साथ पदाधिकारी, नेता व प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे।

आरती राणा

More From Author

काशीपुर कांग्रेस प्रत्याशी ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र

भाजपा नेता अरुण सिंह ने कर्नाटक हिजाब विवाद को कहा कांग्रेस देन