अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन आज

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 28वें संस्करण का उद्घाटन आज होगा। 22 दिसंबर तक चलने वाले इस फिल्म महोत्सव में दस स्थानों पर 42 देशों की 52 लघु और डाक्यूमेंट्री सहित करीब 183 फिल्में दिखाई जाएंगी।

बता दें कि उद्घाटन समारोह नेताजी इनडोर स्टेडियम में होगा जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन के साथ शाहरुख खान भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहेंगी।

More From Author

फ्रांस ने फुटबॉल विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा

हिमाचल प्रदेश सरकार अब सिर्फ नई इलेक्ट्रिक बसें और वाहन,जानते है पूरी खबर