कंगना ने पीएम मोदी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट शेयर कर तारीफ में कही बड़ी बात

आज प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी का 72 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर पीएम मोदी को देश के साथ-साथ ही विदेशों से भी ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। पीएम को बॉलीवुड के सितारे भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने पीएम को एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि – ‘हैप्पी बर्थडे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’. ‘बचपन में रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचने से लेकर इस ग्रह पर सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बनने तक, क्या ही अविश्वसनीय यात्रा है.’ आगे कंगना ने पीएम की तारीफ करते हुए लिखा है कि हम आपके लंबे जीवन की कामना करते हैं, लेकिन राम की तरह, कृष्ण की तरह, गांधी की तरह, आप अमर हैं. आपकी विरासत को कोई मिटा नहीं सकता, इसलिए मैं आपको अवतार कहती हूं.. आपको हमारे नेता के रूप में पाकर हम धन्य हो गए.’।

More From Author

पसंद का खाना ना मिलने पर किशोरी ने कर ली आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

डेटिंग साइट के जरिए पहले की दोस्ती फिर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को अमरोहा से किया गिरफ्तार