Karan Aujla Delhi Concert: बीती रात दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंजाबी सिंगर करण औजला का कॉन्सर्ट हुआ, जिसमें 75,000 फैंस पहुंचे। फैंस सभी उनके हर गाने पर थिरकते नजर आए। पूरा स्टेडियम जबरदस्त क्रेज से भरा हुआ था और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में भीड़ का सैलाब साफ नजर आ रहा था। करण औजला का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। वह अपने गाने ‘On Top’ को गाते हुए भीड़ के ऊपर ज़िप-लाइनिंग करते हुए नजर आए। इस कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपने कई मशहूर गाने गाए और पूरी भीड़ उनके साथ ताल से ताल मिलाती दिखी।
सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट की वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘72,000 मेरा नया मनपसंद नंबर है’ और तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘यह आपको सोल्ड आउट (Sold out) लग रहा है? दिल्ली शटडाउन!’
कॉन्सर्ट से पहले, करण औजला ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए कहा,’करण जैसे कलाकार न केवल परफॉर्म करते हैं, बल्कि पूरी पीढ़ी को प्रेरित करते हैं, और दिल्ली अब संस्कृति के नए अध्याय की ओर बढ़ रही है।’
‘टीम इनोवेशन’ द्वारा आयोजित यह भारत टूर, करण के ग्लोबल टूर का हिस्सा है, जो 2025 के अंत में अबू धाबी से शुरू हुआ था। अब यह टूर भारत के 11 अन्य शहरों में भी जारी रहेगा। 3 मार्च को मुंबई और पुणे में खास होली-थीम वाले शो आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद 7 मार्च को अहमदाबाद और 14 मार्च को चंडीगढ़ में कार्यक्रम होंगे। इसके बाद यह सफर इंदौर, बंगलुरू, कोलकाता, जयपुर और लखनऊ होते हुए 12 अप्रैल को लुधियाना में जाकर समाप्त होगा। दिल्ली की इस भव्य शुरुआत ने आने वाले शहरों के लिए रोमांच को और भी बढ़ा दिया है।
Read more:- Rashmika-Vijay की शादी के बाद Ranabaali का रोमांटिक गाना रिलीज

