KARUR RALLY ACCIDENT

karur rally accident : करूर रैली हादसे के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए दो टीवीके नेता

karur rally accident : तमिलनाडु के करूर में टीवीके (तमिलगा वेत्री कषगम) की रैली के दौरान हुई भगदड़ के मामले में अदालत ने पार्टी के दो पदाधिकारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मंगलवार को हुई।

41 लोगों की हुई थी मौत

27 सितंबर को हुई इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत और करीब 60 अन्य घायल हुए थे। गिरफ्तार किए गए पदाधिकारी करूर पश्चिम जिला सचिव वी. पी. मथियालगन और करूर मध्य जिला सचिव कासी पौनराज हैं।

न्यायिक हिरासत में टीवीके नेता

पुलिस ने बताया कि टीवीके के प्रदेश महासचिव बस्सी आनंद और उप महासचिव निर्मल कुमार का भी नाम प्राथमिकी में दर्ज है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गैर इरादतन हत्या और दूसरों के जीवन को खतरे में डालने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

इस मामले की जांच के लिए तमिलनाडु सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है। आयोग करूर रैली में हुई भगदड़ की पूरी घटनाक्रम की जांच करेगा और रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा।

More From Author

AHAAN PANDAY

AHAAN PANDAY AND ALI ABBAS: आहान पांडे ने अली अब्बास जाफर और YRF के साथ साइन किया अगला प्रोजेक्ट.

RSS centenary celebrations

RSS centenary celebrations: RSS ने 39 देशों में कैसे कायम किया अपना वर्चस्व ?