भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav ने शनिवार, 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त और मंगेतर Vanshika Singh के साथ उत्तराखंड के मसूरी स्थित सवॉय होटल में सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस समारोह में क्रिकेटर्स से लेकर पंडित धीरेद्र शास्त्री तक शामिल हुए।
शादी की रस्में
शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू हुईं, जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत कार्यक्रम शामिल थे। इनमें परिवार, करीबी दोस्त और कुछ चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। शनिवार सुबह 8 बजे से वेल्कम होटल द सवाय में रस्में शुरू हुईं। शाम 4 बजे हाई टी के साथ साफा बांधा गया और शाम 5 बजे प्रीमियम वैली व्यू विंग से बारात निकली। 6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह स्थल को खूबसूरत फूलों और रोशनी से सजाया गया था। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेद्र शास्त्री भी आशीर्वाद देने मसूरी पहुंचे।
क्रिकेटर्स ने जमकर किया डांस
कुलदीप यादव की शादी में कई क्रिकेटर्स डांस करते नजर आए। युजवेंद्र चहल ढोल की थाप पर जमकर नाचे और कुलदीप को हल्दी लगाते दिखे। वायरल वीडियो में तिलक वर्मा समेत कई क्रिकेटर्स शादी की खुशियों में शामिल हुए। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, सुनील गावस्कर और सुरेश रैना भी मौजूद रहे। युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत खुशी हुई कि तुम्हें अपना हमेशा का प्यार मिल गया। एक खूबसूरत जिंदगी के लिए बधाई, छोटे भाई।’
बचपन की दोस्ती से शादी तक
कुलदीप और वंशिका का रिश्ता सालों पुराना है। दोनों कानपुर के पड़ोसी और बचपन के दोस्त हैं। वंशिका भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं और उन्होंने मेलबर्न से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। दोनों की सगाई जून 2025 में हुई थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और व्यस्तताओं के कारण शादी में देरी हुई।
रिसेप्शन का आयोजन
कुलदीप यादव और वंशिका सिंह का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रखा गया है। इसमें क्रिकेट के अलावा राजनीति और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
सोशल मीडिया पर उत्साह
शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस नयी जोड़ी को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश दे रहे हैं। बता दें कि कुलदीप यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को विश्व विजेता बनाने के ठीक बाद निजी जिंदगी में भी नई पारी की शुरुआत की है।
Read more:- Kuldeep-Vanshika Wedding: वंशिका के दूल्हे बनेंगे कुलदीप यादव,दिग्गज सितारों का लगेगा तांता

