वारणासी  में वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर जी-20 सम्मेलन के लोगो का अनावरण

बता दें कि  वारणासी  में वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर जी-20 सम्मेलन के लोगो का अनावरण किया गया। सिगरा स्टेडियम में जी-20 का लोगो बनाया गया। जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से  वॉकथान का आयोजन किया गया है।

 सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर से शुरू होकर वॉकथान साजन तिराहा, फातमान, मलदहिया पटेल प्रतिमा से होकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गांधी प्रतिमा पर जाकर समाप्त होगा।

शहर के जनप्रतिनिधियों की ओर से हरी झंडी दिखाकर वॉकथान को रवाना किया गया। नगर निगम की ओर से महत्वपूर्ण स्थानों पर 20 देशों के झंडे लगाए जाएंगे। सभी चौराहों से स्वच्छता आधारित संदेश प्रसारित होंगे। शहर के प्रमुख स्थानों पर जी-20 से जुड़े बोर्ड लगाए जाएंगे

More From Author

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी भू-धंसाव की चपेट में मार्ग के कई हिस्सो में दरारें

सीनियर नेशनल ओपेन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट का आज से शुभारंभ