बहराइच सीट पर खिला कमल, भाजपा प्रत्याशी की हुई जीत

बहराइच श्रावस्ती एमएलसी चुनाव नौ अप्रैल को हुआ था। जिसमें 98.91 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा ने डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी और सपा ने अमर यादव को प्रत्याशी बनाया था। मंगलवार को सुबह आठ बजे से सात टेबल पर मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने बढ़त बना ली। सुबह 10 बजे ही मतगणना पूरी हो गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी अमर यादव को 3188 मत से पराजित किया।

यह भी पढ़े- फैजाबाद-अंबेडकरनगर सीट से भाजपा ने हासिल की जीत

भाजपा की डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी को कुल 3419 मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी को मात्र 231 मत मिला। वहीं 67 मत अवैध मिले। भाजपा प्रत्याशी की जीत पर समर्थकों में खुशी का माहौल है।

More From Author

फैजाबाद-अंबेडकरनगर सीट से भाजपा ने हासिल की जीत

बिहार: बोचहा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू