Maha Shivratri 2026

Maha Shivratri 2026: बिजनौर में कांवड़ यात्रा पर किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Maha Shivratri 2026: हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है, और इस साल देशभर में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। इसी मौके पर बिजनौर में शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बिजनौर में महाशिवरात्रि के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सख्त नजर आ रही है। प्रशासन और पुलिस ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और जगह-जगह चेक-पॉइंट बनाए गए हैं, जहां पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

बिजनौर की तरफ से मुजफ्फरनगर आने वाले वाहनों के कारण मार्ग पर ज्यादा आवाजाही हो सकती है। इस स्थिति में किसी भी हादसे से बचने के लिए प्रमुख चौराहों और स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। कांवड़ियों के ठहरने वाले शिविरों में आयोजकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।उन्होंने बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर निकलेंगे, और इस पर पुलिस की निगरानी लगातार बनी रहेगी।

देखिए इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश सिंह का क्या कहना है…

Read more:- Mahashivratri 2026: कब है शिव-पार्वती के मिलन का महापर्व? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

More From Author

delhi crime

Delhi Crime: दिल्ली के ख्याला इलाके में चाकूबाजी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Noida International Airport

यूपी का Noida International Airport तैयार, जल्द होगा उद्घाटन