Mahakaleshwar Jyotirlinga

Mahakaleshwar Jyotirlinga मंदिर में संध्या और शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Mahakaleshwar Jyotirlinga: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब भक्त घर बैठे मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए संध्या और शयन आरती की टिकट बुक कर सकते हैं।

संध्या आरती की ऑनलाइन बुकिंग रोजाना दोपहर 12 बजे से शुरू होती है, जबकि शयन आरती की टिकट शाम 4 बजे के बाद बुक की जा सकती है।

प्रवेश और समय

  • संध्या और शयन आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को क्रमांक 1 प्रवेश द्वार से प्रवेश दिया जाएगा।
  • संध्या आरती के लिए शाम 6 बजे से पहले पहुंचना जरूरी है।
  • शयन आरती के लिए रात 10 बजे तक मंदिर पहुंचना अनिवार्य है।

भस्म आरती की खास मान्यता

महाकाल मंदिर की भस्म आरती देशभर में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि इसमें शामिल होने से भक्तों के दुख दूर होते हैं। भस्म आरती ब्रह्म मुहूर्त में होती है और इसके लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ती है। आमतौर पर डेढ़ से दो महीने पहले स्लॉट बुक करना बेहतर माना जाता है, क्योंकि टिकट जल्दी भर जाती हैं।

फैसले पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

संध्या और शयन आरती के लिए प्री-बुकिंग और शुल्क लागू होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ श्रद्धालु इसे भीड़ नियंत्रण और समय की बचत के लिए अच्छा कदम मान रहे हैं। उनका कहना है कि अधिक भीड़ के कारण दर्शन में परेशानी होती थी।

वहीं, कुछ लोग इस फैसले का विरोध भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे गरीब श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती है और भगवान के दर्शन के लिए शुल्क नहीं होना चाहिए।

महाकालेश्वर मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उज्जैन आने वाले भक्त पास के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन भी करते हैं। ओंकारेश्वर में भी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा है, हालांकि वहां बिना बुकिंग के भी आसानी से दर्शन किए जा सकते हैं।

Read more:- अब नए ग्रुप मेंबर्स भी पढ़ सकेंगे पुरानी चैट, WhatsApp ने पेश किया नया फीचर

More From Author

Nashik news

Nashik news: नासिक में शुरू हुआ ई-चालान सिस्टम, ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर अब तुरंत कार्रवाई