सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेफ सिटी परियोजना अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। प्रदेश के अधिकाधिक शहरो को सेफ सिटी बनाएं। इससे महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संकल्प पूरा होगा।
सीएम ने कहा कि सिटी परियोजना के माध्यम से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के तहत मॉडर्न कंट्रोल रूम, पिंक पुलिस बूथ, आशा ज्योति केंद्र, सीसीटीवी कैमरे, महिला थानों में परामर्शदाताओं के लिए हेल्प डेस्क, बसों में पैनिक बटन व अन्य सुरक्षा उपायों को लागू करने में सहायता मिली है।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित शत्रु संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी आवश्यक है। सूची बनाकर इन्हें अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए गृह विभाग की निगरानी में प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करें। इसके लिए प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाए।
और कहा कि अब प्रदेश के हर जिले में एक साइबर क्राइम थाने की आवश्यकता है। यह थाना स्थानीय सुविधानुसार जिलों के रिजर्व पुलिस लाइन में स्थापित किया जा सकता है। राज्य स्तर पर संयुक्त साइबर को-कॉर्डिनेशन टीम गठित की जाए। इस टीम में पुलिस विभाग के अलावा साइबर विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए।

